कुरूद में IAS तैयारियों के लिए हुआ पुस्तक का विमोचन

 

कुरूद में IAS तैयारियों के लिए हुआ पुस्तक का विमोचन

कुरूद. नगर में Think IAS अकैडमी का वन्देमातरम वार्ड नगरपालिका अध्यक्ष निवास गली के बाज़ू मे शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान ओपनिंग वर्णिका शर्मा राज्यमंत्री दर्जा बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में, ज्योति भानु चन्द्राकर नगरपालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में और विशिष्ट अतिथियों मे गौरीशंकर कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद, Z24 के संपादक संदीप अखिल , विस्तार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रसिका पांडे , वन्देमातरम परिवार अध्यक्ष भानु चन्द्राकर , नायब तहसीलदार चन्द्राकर जी सहित Think अकैडमी के संचालक मुरली देवांगन के आतिथ्य में संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुरली देवांगन द्वारा रचित IAS तैयारियों के लिए पुस्तक विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्णिका शर्मा , नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कुरूद जैसे विकसित नगर में यह प्रतिष्ठान हम सबके लिए गौरवान्वित करने जैसे और हर्ष का माहौल है।  श्रीमती ज्योति ने शिक्षा जगत से जुड़े समस्त युवाओं, कुरूद नगर- क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ, मुरली देवांगन का हार्दिक धन्यवाद किया और नये प्रतिष्ठान के लिए हार्दिक बधाईयां दी साथ ही समस्त अतिथियों का कुरूद नगर मे प्रथम आगमन पर अभिनंदन किया।