धमतरी -- थाना अर्जुनी क्षेत्र में भोयना स्थित अन्नपूंर्णा ढाबा के पास 3 युवकों की हत्या- धमतरी पुलिस ने कुछ घंटों में किया पर्दाफाश
आरोपियों ने मामूली सी बात को लेकर चाकू से की थी 3 युवकों की हत्या,8 आरोपियों की पहचान कर सभी को किया गया गिरफ्तार, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल।
मुख्य आरोपी गोपी दीवान सहित सभी पर बीएनएस. की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पिछली रात्रि लगभग साढे 11 बजे थाना अर्जुनी को सूचना मिली कि ग्राम भोयना में अन्नपूर्णा ढाबा के पास धारदार हथियार से हमला कर 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारी सहित थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रार्थी राहुल कुमार साहू (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सोरम, थाना रूद्री) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।
रिपोर्ट के अनुसार, मृतक आलोक सिंह ठाकुर,नितीन टांडी एवं सुरेश हियाल अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद 8 आरोपियों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की और मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से तीनों पर प्राणघातक वार किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रात में ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही अन्य तीन नाबालिग आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है। इस तरह आठों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी गोपी दीवानपिता प्यारी नेताम उम्र 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, थाना भखारा,
रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा, जिला धमतरी,कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, आमापारा,धमतरी,गौतम दीवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह,इनके अतिरिक्त तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे। थाना अर्जुनी में गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
