कुरूद में स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता कीट वितरण , स्वच्छता अभियान और पौधारोपण का हुआ कार्यक्रम
कुरूद. आज दिनांक 10 जुन को प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारत माता चौक परिसर, केनाल रोड मे स्वच्छता अभियान, स्वामी विवेकानंद मंगल भवन मे स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता कीट वितरण कार्यक्रम एवं विवेकानंद मंगल भवन में एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कर नगरपालिका कुरूद द्वारा अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के नेतृत्व मे सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति ने कुरूद नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी हमारे देश के प्रेरणास्रोत है, स्वच्छता अभियान के लिए मोदी जी प्रेरक बनकर इस देश मे स्वस्थ भारत की कल्पना को साकार किये है, पेड़ लगाने के दिशा में भी हम सबको लगातार आह्वान कर रहे है, इस ख़ास मौक़े पर हम सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए एवं हमारे देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने के लिए बधाई देते है, कुरूद सहित समस्त देशवासियों को आज के शुभ दिन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, सभापति-पार्षदगण मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, मनीष साहु, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर गणमान्य नागरिकों मे अनुराधा साहु, पूर्व पार्षद विनोद चन्द्राकर, मालकराम साहु, प्रभात बैस, प्रकाश ढीवर, संतोष बैस, गोकुल साहु, यतीश चन्द्राकर, किशोर यादव, शरद पंडा, सुरज देवांगन, प्रवीण शर्मा, राजकुमार साहु, संतोष साहु, महेश साहु सहित CMO गुप्ता जी, नगर पालिका के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
