कुरूद के विभिन्न वार्डो में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
कुरूद. कुरूद सिविल अस्पताल में आज पल्स पोलियो अभियान का दो बुंद बच्चों को पोलियो ख़ुराक पिलाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि कुरूद सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस अभियान को संपूर्ण करने शामिल हुए। इस दौरान श्री भानु ने कहा हमारे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा हमारे देश में पल्स पोलियो अभियान से पोलियो बीमारी समापन की ओर है। कुरूद नगरवासियों एवं समस्त माता-बहनों को अपने घर के चिराग को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के लिए इस अभियान से जुड़ने हार्दिक बधाईयां।स्वास्थ्य विभाग, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का नगरवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते है।
