नगरपालिका परिषद कुरूद में एल्डरमैनो की हुई नियुक्ति
कुरूद. राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार नगरपालिका परिषद कुरूद में एल्डरमैनो की नियुक्ति हुई। इनमें भानु चन्द्राकर, खिलावन यादव, चन्द्रकुमार (नंदु) चन्द्राकर, खिले़श्वर (खिल्लू) देवांगन, महावीर साहु आदि यह पदभार सम्हालेंगे । इनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही इनके शुभचिंतको इन्हे बधाई संदेश प्रेषित किया। नगर पालिका परिषद के विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने इस नियुक्ति पर नगरपालिका कुरूद की अध्यक्ष महोदया, उपाध्यक्ष, सभापतियों, नेता प्रतिपक्ष, परिषद के सभी पार्षदों, नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारीगणो की ओर से हार्दिक बधाईयां प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से हमारे निकाय में एल्डरमेन नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरूण साव,विधायक अजय चन्द्राकर,सांसद रूपकुमारी चौधरी का धन्यवाद-आभार व्यक्त करते है ।
