विश्व योग दिवस पर स्वामी विवेकानंद मंगल भवन कुरूद में योग के विभिन्न आसनों और प्राणायामों का हुआ अभ्यास
कुरूद. नगर प्रशासन कुरूद द्वारा आज विश्व योग दिवस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंगल भवन कुरूद में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस पुण्य अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की नगर-क्षेत्रवासियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के दर्रा और खर्रा की योगाभ्यास से परिपूर्ण स्कूल में पढ़ रही छोटी बहने हिमांशी साहु और रागिनी साहु की बेहतरीन प्रस्तुति से आज के योग कार्यक्रम ख़ुशनुमा हो गया, आने वाले 15 अगस्त को नगर के मुख्य मंच से दोनों बहने को सम्मानित करेंगे, नगर-क्षेत्र मे योग के लिए निरंतर समर्पित आर्ट आफ़ लिविंग परिवार का भी मैं नगरवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।हमारे देश के प्रधानमंत्री यशस्वी मोदी जी ने हमारे सनातन संस्कृति योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहचान दिलाई है। ये हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है, आओ हम सब मिलकर योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखे, करें योग-रहे निरोग के नारा को साकार करे, आप सबको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाइयाँ।इस अवसर पर नगर के गणमान्य जन उपस्थित थे।
