पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

 पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन                         

दुर्ग. शासन की जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत संचालनालय आयुष विभाग  छ. ग. शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर भंसुली (के ) के तत्वावधान में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन दिनांक 17-06-2026 से 21-06-2026 तक शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण भंसुली (के) विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग में किया जा रहा है ,योग प्रशिक्षक खिलेश्वरी निषाद द्वारा प्रतिदिन प्रातः07 बजे से 09 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा शिविर प्रभारी डॉ शैलेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया कि आज के व्यस्त एवम तनावपूर्ण जीवन शैली के कारण आम जनो को होने वाले अनेको बीमारियों से मुक्त होने एवं निरोगी काया के लिए अपने जीवन शैली में योग के महत्त्व पर जानकारी देते हुये सभी नागरिकों से अपील की गई।अतः आप सभी से निवेदन है कि स्वास्थ्य संवर्धन हेतु आप सभी सहपरिवार निःशुल्क योग शिविर में उपस्थित होकर योग प्रशिक्षण का लाभ उठाएं ।जिसका शुभारंभ ग्राम पंचायत भंसुली के सरपंच श्रीमती भगवती मुकेश साहू जी पूर्व जनपद सदस्य श्री गेंदलाल डहरिया जी की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया ।