केसीपीएस कुरूद में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

केसीपीएस कुरूद में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन 'शाला प्रवेश उत्सव' अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। स्कूल पहुंचे नए और पुराने विद्यार्थियों का शिक्षकों ने मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। प्रथम दिन स्कूल आने पर बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह और मुस्कान देखने को मिला। स्वागत द्वार पर बच्चों ने विभिन्न रंगों से स्वागत शीट को थंब इंप्रेशन और थप्पी लगाकर इसे और भी यादगार बनाया। इसी तरह स्वागत द्वार से लेकर अध्यापन कक्ष तक बच्चों का अलग-अलग रूप में स्वागत किया गया और आज के दिन को शानदार बनाया गया। इसके उपरांत प्रार्थना स्थल पर विधिवत ज्ञानदायनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर पूजन वंदन किया गया । इस अवसर पर नए प्रवेशित बच्चों के माध्यम से पूजन वंदन कर कार्यक्रम में मोहकता का रंग भरा गया। साथ ही सभी प्रमुख प्रार्थना गीतों को लयबद्ध गाकर परंपरा का निर्वहन किया गया।इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा "शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के समग्र व्यक्तित्व का निर्माण करती है। केसीपीएस कुरूद में हमारा उद्देश्य हर बच्चे को एक सुरक्षित, अनुशासित और आधुनिक तकनीकी से युक्त शैक्षणिक माहौल देना है। हम बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी बीजारोपण करते हैं ताकि वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। सभी विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ अपनी नई कक्षा की शुरुआत करें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। विद्यालय परिवार हर कदम पर आपके मार्गदर्शन के लिए तैयार है। इसी तरह पूर्व प्राथमिक विभाग में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ और मनमोहक रूपों में सजे विद्यालय भवन में नन्हे-मुन्हे कदमों की आहट ने काफी दिनो से विराम लगे कक्षाओं में जान फूंक दी।विधिवत स्वागत कर बच्चों के सपनो को सजाया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहे।