सोलर, ब्यूटी एवं हॉस्पिटैलिटी सेंटर के स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर लेटर एवं सर्टिफिकेट कुरूद. जिला कार्यालय

सोलर, ब्यूटी एवं हॉस्पिटैलिटी सेंटर के स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर लेटर एवं सर्टिफिकेट

कुरूद.  जिला कार्यालय धमतरी में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरुद से सोलर, हॉस्पिटैलिटी एवं ब्यूटी के छात्रों को जॉब ऑफर लेटर एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। यह वितरण जिला कार्यालय धमतरी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर, कलेक्टर सर ने सभी छात्रों को उनके भविष्य के कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किए और उन्हें अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किए। छात्रों ने भी अपनी प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अनुभवों के बारे में जानकारी साझा की। उक्त कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से क्लस्टर प्रमुख मोतीलाल देवांगन, केंद्र प्रमुख भोजलाल साहू और रितिका देवांगन, प्लेसमेंट एसोसिएट हेमराज साहू , महेंद्र साहू,दानीराम, कमल साहू एवं तृप्ति सोनकर उपस्थित हुए।