"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

कुरूद. राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक संदेश "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत कुरूद मण्डल युवा मोर्चा के साथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यम चंद्राकर , जिला मंत्री हिमांशु साहू , कुरूद मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ,उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू ,देवेंद साहू , महामंत्री ईश्वर साहू , कोषाध्यक्ष विक्रम साहू ,मंत्री ऋषभ सिन्हा , कार्यसमिति सदस्य भागवत देवांगन , आशु लोधी,संजू साहू ,सूरज एवं मोर्चा के समस्त साथीगण उपस्थित रहे ।