केसीपीएस कुरूद में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

केसीपीएस कुरूद में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण                 

कुरूद. शुक्रवार को कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम 'जलवायु परिवर्तन' पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार , फूलदार औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए।प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय की सबसे गंभीर वैश्विक चुनौती है। धरती को बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं, बल्कि हम सबकी है। हमारी छोटी-छोटी आदतें, जैसे बिजली बचाना, पानी का सही उपयोग और सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करना, पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकती हैं।" उन्होंने सभी से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।सभी को पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान अंतर्गत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। जीवविज्ञान के व्याख्याता हरवंश बनपेला ने पर्यावरण संकट पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।वृक्षारोपण से ही हमारी प्रकृति हरी-भरी रहती है। प्रकृति का संतुलन बना रहता है। हम सभी की महत्ती जिम्मेदारी यही कहती है कि हम सभी एक पौधा जरूर लगाए और उसकी रक्षा का , उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर इस अपनी महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन करे। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहे।