असम-बंगाल में मिली जीत ऐतिहासिक : जिज्ञासा सिन्हा

असम-बंगाल में मिली जीत ऐतिहासिक : जिज्ञासा सिन्हा 


कुरूद - पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री जिज्ञासा सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों राज्यों की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और राष्ट्रवाद के मॉडल पर भरोसा जताया है। बंगाल-असम के युवा अब रोजगार, सुरक्षा और स्वाभिमान चाहते हैं। जहां कमल खिलता है, वहां युवाओं का भविष्य संवरता है।जिज्ञासा सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दोनों राज्यों के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत 2029 लोकसभा की तैयारी है।