जनसमस्या निवारण में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन
दुर्ग. सोमवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय झीट (जमराव) के तत्वावधान में सुशासन तिहार (जन समस्या निवारण ) में निःशुल्क आयुर्वेद रोग निदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानन्द गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल अमलेश्वर (पाटन )विकासखंड में किया गया जिसमें मरीजो की उच्चरक्तचाप ,मधुमेह , जांच किया गया तथा शिविर में मुख्यतः वात् रोग उदर रोग चर्मरोग कास प्रतिशाय स्त्री रोग के व अन्य रोगों के मरीजो का उपचार कर औषधि निशुल्क प्रदान किया गया। शिविर में पाटन विकासखण्ड के नोडल डा, रामस्वरूप मरकाम, डॉ शिवानी सिंह ठाकुर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी , उत्तम सिंह ठाकुर, व प्रकाश सिंह ठाकुर ने अपनी सेवाएं दी। उक्त शिविर की में नगर पंचायत अध्यक्ष व एसडीएम सर लोकेश ध्रुव के द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया ।

