नगर पालिका परिषद कुरूद में सातवाँ सामान्य सभा परिषद बैठक , नगर के विकास की बनी रूपरेखा
कुरूद. नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा सभाकक्ष में मंगलवार को नगरपालिका का सातवाँ सामान्य सभा परिषद बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ, नगरवासियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुशासन लाने के दिशा मे एवं नगर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने शासन के नियमानुसार हर दो माह में परिषद बैठक वर्तमान परिषद के 14 माह के कार्यकाल मे नगरपालिका कुरूद ने यह उपलब्धि भी हासिल किये है।अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने 14 बिंदुओं मे एजेंडा तैयार किये थे जिसमे मुख्य ऐजेन्डा ग़रीबों को मकान देने के लिए आश्रय शुल्क में जमा राशि 42 लाख ₹ के लागत से कुरूद नगरपालिका अंतर्गत नगर के विभिन्न जगहों में बसे ग़रीब आवासविहीन व्यक्तियों को दो प्रमुख जगहों में अटल आवास के पास और डिपो रोड पानी टंकी के पास आवास बनाकर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिये है, इसी प्रकार पुरानी मंडी की भूमि नगरपालिका को आवंटित हुई है उसमें विकास कार्य करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पुरा करने के बाद आगामी बैठक मे ऐजेन्डा लाने के लिए सहमति बनी है, उसी प्रकार N H रायपुर रोड में नगरपालिका के भूमि को कलेक्टर द्वारा व्यावसायिक मद मे परिवर्तन करने के बाद अगामी परिषद में ऐजेन्डा लाने के लिए परिषद ने सर्वसम्मति से निर्णय लिये है, इसके साथ ही नगर विकास कार्यों के लिए विभिन्न विकास कार्यों के निविदाओं का अनुमोदन कर बहुत जल्द भूमिपूजन करने का परिषद के सदस्यों ने निर्णय लिये है, कुरूद के भरदा चौक में बने दुकानों को जीर्णोद्धार करने नियम शर्तों के साथ अपने स्वयं की राशि से मरम्मत कराने के लिए परिषद ने निर्णय किये है। इसी प्रकार नगरपालिका के द्वारा पिछले नीलामी मे कुरूद बायपास रोड और नया बस स्टैंड के पास चौपाटी दुकानों मे जो व्यापारीगण दुकान लिये थे जो व्यापारीगण अभी तक राशि जमा नही किये है उनके लिए बहुत ही कठोर नियम बनाते हुए 15 दिनों के अंदर नीलामी राशि को जमा नही करने पर दुकान स्वयमेव निरस्त माना जाये एवं दोनों ही जगहों मे पुनः नीलामी करने के लिए सर्व सम्मति से परिषद ने निर्णय लिये है, उसी प्रकार अन्य विषयों में पार्षदों के माँग पर मुर्ग़ा मटन मार्केट के कचरे और अपशिष्टो को नगर में जगह चिह्नित कर डिस्पोज करने एवं बड़े कचरे डिब्बा रखने के लिये मुर्ग़ा दुकानों के ऊपर कड़ाई से नियमों का पालन करने के लिए निर्णय हुआ है, वर्तमान समय में विभिन्न वार्डों में मुलभुत कार्य जारी है जिस जगह में रोड नाली बन गया है और निविदा प्रकिया हुआ है उसके बदले में नये जगहों में छोटे छोटे मूलभूत विकास कार्यों को पुरा करने के लिए निर्णय परिषद के सभी सदस्यों ने लिये है । परिषद बैठक में अध्यक्ष महोदया के द्वारा लाये गये प्रस्ताव जल आवर्धन योजना के तहत नगर में होने जा रहे 9 करोड़ ₹ के लागत से निविदा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुए नगर मे मूलभूत सुविधाओं के कार्यो का प्राथमिकता से निवारण हेतु एवं आवश्यक छोटे छोटे कार्यों को पालिका निधि से कराने का भी निर्णय किया गया। बैठक के शुभारम्भ मे राष्ट्रीय गान गाकर सभी सदस्यों ने कुरूद नगरवासियों की ओर से सातवाँ परिषद बैठक मई माह 2026 के सामान्य सभा अध्यक्ष महोदया के अनुमति से शुभारंभ किया गया, बैठक समाप्ति के बाद आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्यरूप से अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर , उपाध्यक्ष देवव्रत साहु , विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर , नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु , समस्त विभागों के सभापति मे मिथलेश बैस , सितेश सिन्हा , महेन्द्र गायकवाड़ , राजकुमारी ध्रुव , समस्त पार्षदगणों में उत्तम साहु जी, रजत चन्द्राकर , उर्वशी चन्द्राकर , रवि मानिकपुरी , कविता चन्द्राकर , राखी यमुना चन्द्राकर , मनीष साहु , मंजू प्रमोद साहु , नगर पालिका कुरूद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता जी, इंजीनियर पैंकरा नगरपालिका कुरूद के सभी विभागों के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
