जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ नागरिकों का बीपी परीक्षण , स्त्री रोग एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की स्क्रीनिंग

 

जनसमस्या निवारण शिविर में हुआ नागरिकों का बीपी परीक्षण , स्त्री रोग एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की स्क्रीनिंग 

दुर्ग . मंगलवार को सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय, निपानी (रानीतराई) के तत्वावधान में शासकीय प्राथमिक शाला,  मगरघटा नगर पालिका अमलेश्वर विकास खण्ड में आयुष शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग, डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। उक्त शिविर में विकासखण्ड प्रभारी चिकित्सक रामस्वरूप मरकाम ,चिकित्सक नेमा वर्मा ,राजेश वर्मा  ,प्रकाश सिंह ठाकुर ने अपनी सेवा दी । शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों का रक्तचाप (BP)  परीक्षण किया गया। साथ ही स्त्री रोग एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की स्क्रीनिंग भी की गई। कुल 37मरीजों का परीक्षण एवं उपचार कर निःशुल्क औषधि तथा IEC सामग्री का व ग्रीष्म ऋतु शीतल पेय शीतसुधा का वितरण किया गया, जिनमें 17 पुरुष एवं 20महिलाएं शामिल रही । शिविर का उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था, जिसमें सफलतापूर्वक लक्ष्य की पूर्ति हुई।