सुशासन तिहार में जन समस्या निवारण शिविर में सुनी गई आमजनो की समस्याएं
दुर्ग. मंगलवार को सुशासन तिहार में जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय, तर्रा के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड हाऊसिंग बोर्ड भिलाई में आयुष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 48 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया साथ ही शिविर में आम पानक का वितरण किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था।
