सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन



सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 

दुर्ग. सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय, सेलूद के तत्वावधान में नगर पंचायत उतई में आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग डॉ. दिनेश कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में संपन्न हुआ माननीय श्री ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण, जिलाधीश श्री अभीजित सिंह सर् एस डी एम श्री मिरी  सर का उक्त शिविर मे गरिमामयी उपस्थिति रही।उक्त शिविर में चिकित्सक रामस्वरूप मरकाम ,चिकित्सक भावना पाल जी ,व आयुष विभाग दुर्ग के कर्मचारी  ,प्रकाश सिंह ठाकुर जी श्री उत्तम कुमार का विशेष सहयोग रहा ।शिविर  मे रक्तचाप (BP)  तथा स्त्री रोग एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई।शिविर में कुल 68 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया |शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था, जिसमें सफलतापूर्वक लक्ष्य की पूर्ति हुई