सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन




दुर्ग. सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय, गोढ़ी के  तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मलपुरीकला विकास खंड धमधा में आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला आयुष अधिकारी, दुर्ग डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के प्रतिनिधि प्रेम लाल चतुर्वेदी जी व एस डी एम  महेश राजपूत सर का उक्त शिविर मे गरिमामयी उपस्थिति रही।उक्त शिविर में चिकित्सक रवि सिदार व आयुष विभाग दुर्ग के कर्मचारी  जवाहर साहू ,लखन लाल साहू जी ,प्रकाश सिंह ठाकुर जी सुशील कुमार आचार्य संतोषी यादव का विशेष सहयोग रहा ।शिविर के दौरान नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को आम पानक वितरित किया गया, जिसकी सराहना की गई। साथ ही रक्तचाप (BP)  तथा स्त्री रोग एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की स्क्रीनिंग की गई।शिविर में कुल 68 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था, जिसमें सफलतापूर्वक लक्ष्य की पूर्ति हुई।