बंगाल विजय सहित 3 राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत का भाजपा कुरूद ने मनाया जश्न, फूटे फटाखे बांटी मिठाई
कुरूद. बंगाल विजय सहित 3 राज्यों के ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा कुरूद द्वारा कारगिल चौक कुरूद में आतिशबाज़ी कर भाजपा नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया, ख़ुशियों की इस घड़ी में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एक दुसरे को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। जीत की ख़ुशियाँ मनाने भाजपा कार्यकर्तागण-नेतागण ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, रविकांत चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, मेघा मंडल अध्यक्ष कल्याण राजपुत, नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, मंडल महामंत्रीगण प्रभात बैस, थानेश्वर तारक, पार्षदगण मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, वरिष्ठ नेतागण मालकराम साहु, भारत भूषण पंचायन, सुनील चन्द्राकर, भारत साहु, बल्लू चन्द्राकर, दुलार चन्द्राकर, कमलेश चन्द्राकर, कमल शर्मा, विनोद चन्द्राकर, प्रकाश चन्द्राकर, जनपद सदस्य हिमांशु साहु, बादल चन्द्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत साहु, ऋषभ सिन्हा, कृष्णा सेन, कमलेश ध्रुव, विकास निषाद सहित बहुत संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस शानदार जीत पर ख़ुशियाँ मनाई।नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा आज़ादी के बाद बंगाल विजय हम भाजपा वालों के लिए अविस्मरणीय पल है, हमारे नेतृत्वकर्ता यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी, यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी, यशस्वी भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन जी, बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी जी एवं असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के करो या मरों जैसे स्थिति वाली मेहनत ने बंगाल विजय अभियान का द्वार खोल दिया, असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा जी अपार मेहनत ने असम में हैट्रिक बनाये है, पांडुचेरी में दुसरी बार सरकार बनाने जा रहे है, 5 राज्यों के चुनाव में तीन राज्यों भाजपा का विजय हम सबके लिए ख़ास और अविस्मरणीय है, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कुरूद भाजपा एवं नगरवासियों की ओर से वंदन अभिनंदन करते है, हमारे सभी नेतृत्वकर्ताओं का कृतज्ञता व्यक्त करते है आप सबके कुशल रणनीति से पूरे देश में भाजपा शीर्ष में है, सबको प्रणाम, सबको बधाई।


.jpg)
.jpg)

.jpg)