शान-ए-मुस्तकबिल 2026 : कुरुद में होनहार बच्चों और हाजियों का हुआ भव्य सम्मान
कुरुद :ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जामा मस्जिद कुरुद में 'शान-ए-मुस्तकबिल 2026' कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। "तालीम से तरक्की, मेहनत से कामयाबी" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नन्हें रोजेदारों और हज यात्रा से लौटे हाजियों का भव्य इस्तकबाल (स्वागत) किया गया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और फाउंडेशन के धमतरी जिला अध्यक्ष सलामत खान अशरफी ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य कौम के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना है।इन कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 9वीं और 12वीं की बोर्ड व स्थानीय परीक्षाओं में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले निम्नलिखित होनहार बच्चों को विशेष सर्टिफिकेट और इनाम देकर नवाजा गया। जिनमे आलिज़ा हालारी (कक्षा 5वीं), 96%,मो. याशीन (कक्षा 9वीं), 94.20%,मो. साबिर (कक्षा 12वीं), 85.83%फरज़ाना खातून (कक्षा 9वीं) 85%,फजले इलाही (कक्षा 9वीं) 83.67%,आलिया शेख (कक्षा 9वीं) 78.88%,आशिफ़ा शेख (कक्षा 8वीं) 78.50%,मो. शाद (कक्षा 8वीं) 76.67%,खीबरत फातिमा (कक्षा 8वीं) 75.83%,अक्सा फातिमा (कक्षा 8वीं) 75.67%, का सम्मान हुआ।इसी तरह नन्हें रोजेदारों और हाजियों का इस्तकबाल हुआ। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ-साथ इस वर्ष कड़ाके की धूप और गर्मी में पूरे रोजे रखने वाले नन्हें रोजेदारों को भी प्रोत्साहित करने के लिए इनाम बांटे गए। इसके अलावा पाक सफर-ए-हज मुकम्मल कर लौटे क्षेत्र के हाजियों का भी मंच पर पूरे एहतराम के साथ इस्तकबाल किया गया।समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, पालकगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

