केसीपीएस कुरूद का सीबीएसई 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम
कुरूद. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में कुरुद स्थित कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 97.87 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल कुल 46 विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार वाणिज्य संकाय में प्रथम स्वाति साहू 94% रही है। वहीं द्वितीय ऐश्वर्या – 77.4% और तृतीय श्रद्धा – 77.2% रहे है। इसी तरह विज्ञान संकाय में प्रथम हेतल देवांगन 90%, द्वितीय जानवी पटेल 87.2% और तृतीय: युगल साहू 82.8% रहे है।अन्य बच्चों का परिणाम भी काफी शानदार रहा है। प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रतिफल है। कड़ी मेहनत के दम पर सफलता की इबारत लिखी जाती है, जिसे बच्चो ने आज सिद्ध कर दिया है।हमें इनकी सफलता पर गर्व है ।स्कूल प्रबंधन सहित विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
