शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुरूद से रुपेश्वरी साहू का होगा सम्मान

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुरूद से रुपेश्वरी साहू का होगा सम्मान

कुरूद. देश का एक अनूठा महिला शिक्षकों का संगठन, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजीकृत), नई दिल्ली, अब छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है | इसी क्रम में 29 अप्रैल को राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |प्रदेश अध्यक्ष भारती वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य इकाई के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा | कार्यक्रम में लोकेश कुमार वर्मा एवं भारती वर्मा द्वारा सावित्रीबाई फुले पर लिखित  पुस्तक “प्रेरणा की ज्योति ” एवं संतोषी डनसेना के बाल काव्य संग्रह " अनुभव के अंकुर" का विमोचन किया जाएगा | इसके साथ प्रदेश के सभी जिलों से आए सक्रिय एवं नवाचारी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा | जिसमें कुरूद से श्रीमति  रुपेश्वरी साहू को सम्मान दिया जाएगा । यह राष्ट्रीय स्तर पर महिला शिक्षकों की शक्ति, एकता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला एक भव्य मंच है | जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के सभी शामिल हो रहे है।