केसीपीएस कुरूद में निशुल्क समर कैंप में कलाओं को मिल रहा मंच, बच्चे सीख रहे विविध कलाएं

केसीपीएस कुरूद में निशुल्क समर कैंप में कलाओं को मिल रहा मंच, बच्चे सीख रहे विविध कलाएं 



कुरूद.  नन्हे कदम और मीठी मुस्कान लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चें अपनी कला को आकार प्रदान करने कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में जारी समर कैंप में लगातार दुसरे दिन बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधिवत पूजा उपरांत शनिवार को कक्षाएं निर्धारित समय सारिणी अनुसार प्रारंभ हुई। प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने सभी का पुनः स्वागत करते हुए कहा कि प्रथम दिवस आप सभी की मेहनत रंग लाई और आपकी कलात्मक ऊर्जा ने आपके हुनर को प्रतिभा के चमकते सितारों में संवरने का रास्ता बनाया। इसी तरह आप मेहनत करते रहें, आपको आपके सपनों का संसार तैयार होते नजर आएगा।इसके उपरांत योगा और जिम्नास्टिक के साथ दिन की शुरुआत हुई और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने जिम्नास्टिक की प्रविधि को सीखा और अपने हुनर को आजमाने पूरी ताकत झोंक दी।इस दौरान बढ़ती गर्मी और थकान का प्रभाव भी बच्चों को हरा नही पाया। काफी जोर आइमाइस कर बच्चों ने इस कला की बारकियो को सीख कर अपनी लगनशीलता और रुचि का परिचय दिया। पश्चात इंडियन क्लासिकल नृत्य की विधा का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ और मधुर भावभगिमा , मुदाओ सहित नृत्य कला की बारीकियों से अवगत होकर इस मनमोहक आर्ट को सीखने में अपनी रुचि का परिचय दिया।मधुर संगीत और आवश्यक स्टेप द्वारा शास्त्रीय और पारंपरिक नृत्य कला की इस कार्यशाला ने सबको भावविभोर कर दिया।प्रशिक्षण सत्र के दूसरे चरण में लंच के उपरांत पेपर मच आर्ट का कक्षाएं प्रारंभ हुई जिसमें नन्हे कलाकारों ने विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा वेस्ट पेपर से विभिन्न कलाकृति को गढ़ने का हुनर सीखा।इस अद्भुत कक्षा में बच्चों को अपने रुचि अनुसार कागज के इस वेस्ट पार्ट से नई- नई रचनात्मक गतिविधियां बनाने का अवसर मिला।अतिम चरण में संगीत और गायन का सत्र प्रारंभ हुआ । इस दौरान इस विधा के विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा बच्चों को प्राचीन और भारतीय संगीत की विधाओं को जानने और सीखने का अवसर मिला। मनमोहक संगीत की धुन पर बच्चों ने इसे सीखते हुए इस आर्ट के प्रति अपने प्रेम और रुचि का प्रदर्शन किया।रविवार को जुंबा , ट्रिकी मैथ्स , नृत्य , वार्म अप, बीट और इंस्ट्रूमेंट संगीत कला की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों के साथ-साथ पालकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।इस आयोजन की तारीफ सभी वर्ग कर रहे है। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाए इस आयोजन को सफल बनाने जुटे हुए है।