समर कैंप का छाया उत्साह,नई विधाओं द्वारा हो रहा बच्चों का सर्वागीण विकास

समर कैंप का छाया उत्साह,नई विधाओं द्वारा हो रहा बच्चों का सर्वागीण विकास

कुरूद . कहते है कि लगन और परिश्रम से सब कुछ पाया जा सकता है। बस हौसला होना चाहिए।इसी जज्बे के साथ कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित 'समर कैंप' में उत्साह का माहौल है। इस शिविर में बच्चे न केवल खेल-कूद, बल्कि आधुनिक कौशल और कलात्मक विधाओं का भी गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।मंगलवार को जुंबा और डांस के माध्यम से बच्चों को उत्साह भरपूर कर उनके शारीरिक स्फूर्ति और फिटनेस पर जोर दिया गया। इसके उपरांत सुंदर लेखन कला यानी कैलीग्राफी के माध्यम से छात्र अपनी लिखावट को आकर्षक बनाने की कला सिखाया गया।बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भागेदारी की। अंतिम चरण में गणित के कठिन सवालों को चुटकियों में हल करने के लिए छात्र वैदिक गणित की विशेष ट्रिक्स सीख रहे हैं, जिससे उनकी गणना शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है। समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, "शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। ग्रीष्मकालीन अवकाश का सही उपयोग बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का सबसे अच्छा अवसर होता है। जुंबा और डांस से जहाँ शारीरिक विकास होता है, वहीं वैदिक गणित और कैलीग्राफी जैसे विषय मानसिक एकाग्रता बढ़ाते हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपनी रचनात्मकता को खुलकर अभिव्यक्त कर सकें।कैंप में बच्चों के उत्साह और उनकी प्रगति को देखकर अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की है। यह प्रशिक्षण सत्र अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।