स्व. डॉ श्री खेतराम चंद्राकर स्मृति पुस्तकालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का हुआ सम्मान

स्व. डॉ श्री खेतराम चंद्राकर स्मृति पुस्तकालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का हुआ सम्मान 




कुरूद.  नगर के डिपो गार्डन रोड स्थित स्व. डॉ श्री खेतराम चंद्राकर स्मृति पुस्तकालय में अपने किताबों को दान करने वाले वरिष्ठ सदस्य गायत्री चेलक का तिलक वंदन,श्रीफल भेंट कर पुस्तकालय संचालन समिति की ओर से सम्मान किया गया।साथ ही इस पुस्तकालय में अध्ययन करके धार्मिक कथा वाचक के रूप में सफलता प्राप्त करने वाले श्री नागेश्वर प्रसाद दुबे जी का भी शाल,श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।विदित हो कि कुछ दिनों पुर्व ही कुरूद नगर में ही उनका भव्य कथा वाचन का कार्यक्रम हुआ है। सम्मान कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि किताबें जीवन को जीने की कला सिखाती है,तथा पुस्तकें दान करना पुण्यार्थ कार्य है। उन्होंने कुशल कथा वाचन की सफलता के लिए बधाई दिया,तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम  के अंत में आभार प्रदर्शन हेमन्त साहू ने किया। इस अवसर पर नुतन चंद्राकर, मिथलेश कुमार, मोहनीश, डामिन साहू, पार्वती, योगिता कंवर,खोमराज,जय,हितेश, सहित बड़ी संख्या में पुस्तकालय के सदस्य उपस्थित रहे।