कुरूद में जल सेवा के रूप मे पानी टंकियों का लोकार्पण

कुरूद में जल सेवा के रूप मे पानी टंकियों का लोकार्पण


कुरूद.  भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती अवसर पर कुरूद नगर के 14 प्रमुख स्थानों पर पेयजल सुविधा के लिए जल सेवा के रूप मे पानी टंकियों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष महोदया , पार्षदों, भाजपा के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों , गणमान्य नागरिकों के द्वारा संपन्न हुआ।
चंडी मंदिर स्थित भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल में कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगरवासियों की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस पुण्य अवसर पर कुरूद नगर सीमा के 14 प्रमुख जगहों में बस स्टैंड, कारगिल चौक, नया बाजार, केनाल रोड के पास, पोस्ट ऑफ़िस के पास, वीरनारायण चौक के पास, नये बाज़ार के सब्ज़ी बाजार, अटल आवास, पचरीपारा सहित विभिन्न 14 नये जगहों मे 15 वें वृत्त से, अध्यक्ष निधि से एवं पालिका निधि से छोटे-बड़े पानी टंकी जल सेवा के लिए नगरपालिका द्वारा  अध्यक्ष श्रीमती ज्योति के मार्गदर्शन मे लगाया गया है, नगर के आमजनों के लिए गर्मी के मौसम मे पानी संकटों से निपटने पेयजल सुविधा के लिए नगरपालिका द्वारा यह अभिनव प्रयास अम्बेडकर  जयंती अवसर पर लोकार्पण किया गया।सौभाग्य वश 14 अप्रैल को ही नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने अपने जन्मदिन मे बधाई देने वाले नगरवासियों एवं स्नेहीजनों को जलसेवा के रूप मे यह महत्वपूर्ण जलसेवा कार्यों की सौग़ात दी। उन्होंने नगर वासियों को भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती के पुण्य अवसर पर कहा कि हमारा कुरूद नगर अजय चन्द्राकर जी के मार्गदर्शन में समस्त सुविधाओं से परिपूर्ण है, नगर विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं में एक कड़ी और जुड़ते हुए छत्तीसगढ़ के किसी भी नगर पंचायत या नगर पालिका स्तर मे इतने बड़ी संख्या में पानी टंकियाँ जल सेवा के रूप उपलब्ध नहीं है, पूर्व में भी नगर के विभिन्न वार्डों मे 16 पानी टंकियाँ उपलब्ध है।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार नगर में अब कुल 30 जगहों पर छोटे पानी टंकियों के लिए कुरूद पहला शहर हो गया है, हमारा लक्ष्य है पानी टैंकर किसी भी वार्ड में चलाना न पड़े, पानी की टैंकर सिर्फ़ ज़रूरी सेवा कार्य शादी, शोक कार्यक्रम या सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमो में ही आवश्यकता हो ऐसे प्रयास पहले कार्यकाल की तरह इस समय भी किया जा रहा है निश्चित ही ऐसे सुविधाओं के माध्यम से इस गर्मी में भी पानी टैंकर की आवश्यकता वार्डवासियों को नहीं होगी, आप समस्त नगरवासियों और नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों को पुण्य दिवस के इस पुण्य जलसेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाइयाँ।








इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि, पार्षदगण मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, मनीष साहु, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, अर्जुन ध्रुव पूर्व पार्षदगण सुनील चन्द्राकर, भारत भूषण पंचायन, भाजपा नेतागण प्रभात बैस, मालकराम साहु, किशोर यादव, सत्यम चन्द्राकर, कमल शर्मा, योगेन्द्र सिन्हा, खेमराज सिन्हा, भक्खु सेन, रवि चुनमुन चन्द्राकर, प्रवीण शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण भूमिका सिन्हा, सुरेखा चन्द्राकर, चित्रलेखा टंडन, अनुराधा साहु, विधा शर्मा, कमिथला साहु, कौशिल्या तिवारी, मितानिन बहनें, नगरपालिका के कर्मचारीगणो सहित  अनेक गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए ।