केसीपीएस कुरूद से मैथ्स और साइंस ओलंपियाड में अग्रणी रहे बच्चों का हुआ सम्मान
कुरूद . कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में विद्यालय की होनहार प्रतिभाओं जिन्होंने विगत सत्र मैथ्स और साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, उनका सम्मान किया गया।यह कार्यक्रम एसओएफ ओलंपियाड जो कि उच्च स्तर पर बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने आयोजित होता है , इसमें विद्यालय के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गणित और विज्ञान विषय के प्रति अपनी लगन और ज्ञान कौशल को प्रस्तुत कर अलग अलग स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।इन बच्चों ने इस स्पर्धा में अपने विषय संबंधित तर्क कौशल और ज्ञान बद्धता को बड़े ही मजबूती से पेश किया था। जिसके दम पर इन्हे गोल्ड मेडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने इन प्रतिभाशाली बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और विषय के प्रति समर्पण से शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी बच्चें इनसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को आयाम दे सकते है साथ ही अपने माता पिता के सपनों को पूरा कर सकते है।इस शानदार सफलता हासिल करने वाले सभी बच्चों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं।इस दौरान गणित और विज्ञान विभाग से अमर सिंह, हरवंश बनपेला, नवीन यादव ,नवीन कुमार नंद, करण सिन्हा आदि उपस्थित थे।