केसीपीएस कुरूद में निशुल्क समर कैंप का आयोजन 24 से , बच्चें अपनी प्रतिभा को देंगे रचनात्मक आयाम
कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में आगामी 24 अप्रैल शुक्रवार से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूली बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अनुभवी प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों के मानसिक, शारीरिक और कलात्मक विकास पर जोर दिया जाएगा।वर्तमान में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा आगामी 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक एक भव्य 'समर कैंप' का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप पूरी तरह से निशुल्क है।इस आयोजन में शामिल होने वाले बच्चों से किसी भी प्रकार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 6 दिवसीय शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई दिलचस्प कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं जैसे बिना आग के खाना पकाना जहाँ बच्चे रसोई सुरक्षा और भोजन सजाने की कला सीखेंगे।इसी तरह कबाड़ से जुगाड़ यानी पुरानी चीजों से रचनात्मक सामान बनाना।आर्ट, क्राफ्ट और कैलीग्राफी के रूप में पेंटिंग, मूर्तिकला और सुंदर लिखावट (सुलेख) का प्रशिक्षण,संगीत और गणित में गायन-वादन के साथ-साथ गणित की पहेलियों को हल करने के आसान तरीके सिखाए जाएंगे।इस सम्पूर्ण आयोजन में सुरक्षा और अनुशासन के लिहाज से बच्चों के साथ माता-पिता की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही, बच्चों को अपने निजी परिवहन, टिफिन और पानी की बोतल की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। कैंप के अंतिम दिन सभी विधाओं में एक भव्य समापन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।क्षेत्र के बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का यह एक सुनहरा अवसर है।
.jpg)

.png)