कुरूद में कल श्री रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, भव्य राम दरबार रथ होगा आकर्षण का केंद्र

कुरूद में कल श्री रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, भव्य राम दरबार रथ होगा आकर्षण का केंद्र

कुरूद.  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कुरूद की ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए आजाद हिंदू युवा मंच कुरूद के युवाओं द्वारा श्री रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भव्य राम दरबार रथ आकर्षण का केंद्र होगा। मिली जानकारी अनुसार प्राचीन श्रीराम मंदिर से शुक्रवार को राम नवमी के शुभअवसर पर श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही आजाद हिंदू युवा मंच के द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। 273 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में सदियों से श्रीराम जन्म उत्सव मनाए जाने का इतिहास रहा है। प्राचीन श्री राम मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव ने बताया कि राम नवमी के दिन सुबह 9 बजे से भजन संकीर्तन एवं रामायण पाठ होगा। वहीं दोपहर 12 बजे राम जन्म व महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण होगा।राम जन्मोत्सव की तैयारी हेतु श्री राम मंदिर से जूड़े भक्तगण जुटे हुए हैं। वहीं नगर की परंपरा को बनाए रखते हुए आजाद हिंदू युवा मंच कुरूद के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस बार भी श्री राम मंदिर से बाजे गाजे के साथ श्री राम, लक्ष्मण, जानकी माता को रथ पर सवार कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो चंडी मंदिर, थाना चौक, पुराना बाजार चौक, सरोजनी चौक, कारगिल चौक, साँधा चौक से वापस तहसील रोड, पुरानी मंडी पारा होते हुए वापस राम मंदिर पहुंचेगी। भव्य शोभायात्रा की तैयारी आजाद हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता जुटे हुए है।