मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर रायपुरा में महाष्टमी पर हवन -पूजन में उमड़ी आस्था

मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर रायपुरा में महाष्टमी पर हवन -पूजन में उमड़ी आस्था      


रायपुर: छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की कुलदेवी जगतजननी मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर रायपुरा में गुरुवार को महाअष्टमी पर हवन -पूजन में आस्था उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में माता रानी की सेवा भक्ति की अविरल धारा महकने लगी। शुभ मुहूर्त में समाज जनों की उपस्थिति में हवन पूजन , आरती और प्रसादी वितरण हुआ। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर अपनी आस्था प्रकट की है । आज हवन पूजन के दौरान सामाजिक जनों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेकते हुए समाज और जनकल्याण की कामना की ।  मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर चारों ओर जससेवा और आदिशक्ति मां भवानी की जयकार से मन में शांति और शीतलता का वातावरण बना हुआ है। भक्त गण पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ इस पावन पुनीत पर्व में डूबकर पुण्य के भागी बन रहे है।