कुरूद में भारत की जीत पर फूटे फटाखे , जश्न का माहौल
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. आई सी सी T 20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला आज देशभर में देखा जा रहा है। कुरूद नगर मे विभिन्न स्थानों पर इसे सार्वजनिक रूप में प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, पूरे नगर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। फटाखों की गूंज से पूरा कुरूद नगर महक उठा और भारत माता की जय के जयकारे से वातावरण में देशभक्ति की लहर उमड़ गई।
