केसीपीएस कुरूद में मनाया गया ग्रेजुएशन डे

 केसीपीएस कुरूद में मनाया गया ग्रेजुएशन डे


कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम रखा गया।प्रतिवर्ष प्री प्राइमरी विभाग में होने वाले इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय को पूरी भव्यता के साथ सजाया गया और नन्हे-मुन्हें बच्चों की मीठी मुस्कान और उनकी प्रतिभा के इस दीक्षांत समारोह ने इस कार्यक्रम की रौनकता में चार चांद लगा दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के उपप्राचार्य परमानंद डनसना रहे।बुधवार को हुए इस आयोजन की विधिवत शुरुआत ज्ञानदायनी मां सरस्वती की पूजा आराधना से हुई । उसके उपरांत यूकेजी के बच्चों जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने टेलेंट को प्रस्तुत किया उन्हे क्रमानुसार विश्वविद्यालयों में होने वाले ग्रेजुएशन डे के तहत पारंपरिक परिधान में सर्टिफिकेट देते हुए इस कार्यक्रम को मोहक बनाया गया। इन कक्षाओं के बच्चों इस पारंपरिक परिधान में सबका मन मोह रहे थे और उनके पालकों की उपस्थिति के साथ इस समारोह ने इस यादगार पल को और खास बना दिया। बच्चो ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए और इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपने शिक्षकों का विशेष आभार जताया।इसके साथ ही सभी पेरेंट्स विद्यालय के इस भव्य आयोजन की तारीफ की।प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हमारे विद्यालय की प्रतिभाएं अपने सुनहरे भविष्य की नींव को मजबूत कर रही है।उनका आने वाला कल उनकी मेहनत और जज्बे के साथ आगे उनमें एक नए उत्साह का संचार करेगी।सभी पालकों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए मै उनका आभार जताती हु और सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट करती हूं।कार्यक्रम में संचालन करण सिन्हा और तेजस्वी बैरागी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने प्री प्राइमरी विभाग की सुभ्रा हिशिकर  , उमा बैस ,  कांति बैस , आलिया नाज , देहुती ध्रुव ,सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा।