केसीपीएस कुरूद के नीत समर्पण का आल इंडिया सैनिक स्कूल के लिए चयन

केसीपीएस कुरूद के नीत समर्पण का आल इंडिया सैनिक स्कूल के लिए चयन   

कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद के प्रतिभावान छात्र नीत समर्पण का आल इंडिया सैनिक स्कूल के लिए चयन हुआ है। विगत दिनों रायपुर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 9वीं  के लिए अपनी लगन , मेहनत और कठोर परिश्रम के दम पर अर्हता प्राप्त किया है। उन्होंने इस परीक्षा में अंग्रेजी , गणित , सामाजिक अध्ययन आदि में अपनी दक्षता , विषय के प्रति लगाव और रचनात्मकता का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया । अब  वे इस शानदार सफलता के दम पर अपनी शिक्षा को मजबूत करते हुए अपने सुनहरे भविष्य को संवारेंगे। इससे पूर्व उन्होंने खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 14 में शतरंज मे भाग लेकर अपनी खेल प्रतिबद्धता को साबित किया है। साथ ही उन्होंने विगत शिक्षण सत्र में विश्वस्तरीय गणित ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ जोनल लेवल में 11 वा हासिल कर सबको प्रभावित कर दिया था। नीत समर्पण का यह जज्बा और मेहनत उनकी काबिलियत और सुनहरे भविष्य का परिचायक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद और खुद की कड़ी को दिया है। वे लगातार पढ़ाई पर फोकस करते हुए सोशल मीडिया से दूर रहकर इस मुकाम को हासिल किया है।विद्यालय की प्राचार्य के. मंजीता ठाकुर ने नीत समर्पण की इस सफलता को उनके पढ़ाई के प्रति जुनून का परिणाम बताया है। उनकी यह सफलता हमारी संस्था के लिए गौरवान्वित होने का पल है। संस्था के प्रबंधक विश्वनाथ चंद्राकर , उपप्रबंधक योगेश चंद्राकर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी नीत समर्पण साहू को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।