मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर रायपुरा में प्रथम दिवस मनोकामना ज्योत के साथ चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की कुलदेवी जगतजननी मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर रायपुरा में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस सुबह से ही माता रानी की सेवा भक्ति की अविरल धारा महकने लगी। शुभ मुहूर्त में समाज जनों की उपस्थिति में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया। आज प्रथम दिवस माता रानी के दर्शन के लिए भक्त गण बड़ी संख्या में उमड़े। प्रथम दिवस माता रानी के श्रृंगार उपरांत मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया। तदउपरांत माता रानी के भुवन में आरती पूजन और प्रसादी वितरण किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर अपनी आस्था प्रकट की है । आज प्रथम दिवस सामाजिक जनों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेकते हुए समाज और जनकल्याण की कामना की । गुरुवार को प्रथम दिवस पूजन वंदन के साथ ही जगदम्बा भवानी के भुवन में जस सेवा की अविरल धारा महकने लगी। चारों ओर जससेवा और आदिशक्ति मां भवानी की जयकार से मन में शांति और शीतलता का वातावरण बना हुआ है। भक्त गण पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ इस पावन पुनीत पर्व में डूबकर पुण्य के भागी बन रहे है। रायपुरा स्थित माता रानी के मंदिर में गोविंद गौतम (मंदिर सहायक), आशीष घेवरिया (मंदिर सहायक), सोमा भोई (मंदिर सहायक),पोषण भोई , परमेश्वर सोनवानी ,भुवन लाल अवसरिया , श्रीमति पदमा कहार , पुष्कर कहार ,गणेश गोहिल ,काजल कहार ,कुंदन औसर,धनंजय गौतम ,कमलेश कहार,मनोहर भोई ,राजेंद्र औसर ,हेमंत कोसरिया ,संजय बनवासी ,महेंद्र औसर ,मनीष बोयर , चंद्रहास भोई ,विक्रम कहार, ओमप्रकाश, मनीष अवसरिया, नंद किशोर गौतम, यशवंत यमराज, तुलसी गौतम, मुकेश कश्यप,सुरेश सोनवानी, मिथलेश बोयर, संतोष कहार,रूपेश भार्गव, लक्ष्मी कहार, श्रवण भोई, दिनेश कहार, मुकेश अवसरिया, अमित अवसरिया, केतन भोई,अजय कश्यप एवं समस्त मंदिर सदस्यों के सहयोग से इस बार भी नवरात्रि का पावन पर्व संपन्न हो रहा है।

