कुरूद में विधिविधान के साथ हुआ होलिका दहन,कल मनाई जाएगी होली

 कुरूद में विधिविधान के साथ हुआ होलिका दहन,कल मनाई जाएगी होली

कुरूद. मंगलवार को आज ग्रहण के साए के पूर्व सोमवार रात्रि शुभ मुहूर्त में प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन कर परंपरा का निर्वहन किया गया।रंगो के इस महात्सव में खुशियों का रंग बिखरने के पूर्व लोगों ने सोमवार रात्रि को नंगाड़े की मधुर थाप के बीच प्रमुख स्थानों पर विधिवत पूजा अर्चना कर होलिका दहन कर एक दूसरे को इसकी बधाई दी। इस दौरान उत्सव में आस्था और समरसता का मोहक रंग महकने लगा। आज मंगलवार को ग्रहण के दौरान होली का उत्सव नही होगा। बल्कि कल बुधवार को रंगो का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कुरूद में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग बिरंगे सामानों से होली बाजार सजकर लोगों को आकर्षित कर रहा है। व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में एक अच्छे व्यापार की उम्मीद में लगे है।