अग्रवाल समाज की बैठक में युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर बनी रूपरेखा

अग्रवाल समाज की बैठक में युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर बनी रूपरेखा  

कुरूद. अग्रवाल सभा रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा कुरूद अग्रवाल समाज में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से मनमोहन अग्रवाल महामंत्री अग्रवाल सभा रायपुर मनीष अग्रवाल उपाध्यक्ष बिसंभर अग्रवाल प्रभारी पवन अग्रवाल रायपुर बैठक में आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को अग्रसेन धाम रायपुर में आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संबंध में समाज के लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करना तथा पारिवारिक परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंध स्थापित करने में सहयोग करना है। कुरूद अग्रवाल समाज द्वारा अधिक से अधिक परिवार को सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया अग्रवाल समाज कुरूद अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल लीला अग्रवाल सचिव मनोज राजकुमार अग्रवाल , दीपक अग्रवाल दिनेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल अनूप अग्रवाल सचिन आशीष अग्रवाल ,साकेत अग्रवाल सहित समाज के प्रमुख उपस्थित हुए बैठक मनोज राजकुमार अग्रवाल,के निवास स्थान हुआ उन्होंने सभी का आभार वंदन अभिनंदन किया।