कहार भोई समाज कुरूद का हुआ होली मिलन , समरसता के रंग में रंगे सामाजिक जन

कहार भोई समाज कुरूद का हुआ होली मिलन , समरसता के रंग में रंगे सामाजिक जन 







कुरूद. छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज कुरूद राज का होली मिलन समारोह शनिवार को वार्ड क्रमांक सात स्थित वृंदावन सरोवर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास रखा गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर थे।उन्होंने कार्यक्रम का श्री गणेश करते हुए समाज की कुलदेवी मां कन्हाई परमेश्वरी और भोले बाबा की पूजा अर्चना कर किया।इसके उपरांत समाज जनों ने मुख्य अतिथि श्री भानु का स्वागत तिलक वंदन और पगड़ी पहनाकर किया । मंच संचालन कर रहे समाज के प्रचार प्रसारक मुकेश कश्यप ने सभी को कार्यक्रम की रूपरेखा का वर्णन करते हुए समाज की विगत गतिविधियों की जानकारी दी। इसके उपरांत समाज अध्यक्ष सोहन कश्यप और खूबलाल नाग ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए सभी को समाज के विकास के लिए एकजुट होने और मिलजुलकर कार्य करते रहने की बात पर जोर दिया और जल्द ही सामाजिक भवन के निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया। मुख्य आतिथ्य की आसंदी से भानु चंद्राकर ने सर्वप्रथम समाज के सभी बंधुओ को फाग पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुरूद नगर में कहार भोई समाज एक अलग पहचान रखता है।निरंतर कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाजजन एकजुट होकर अपनी प्रतिबद्धता निभा रहे है,यह समाज की आने वाले युवा पीढ़ी के लिए एक अच्छा संदेश है । किसी भी समाज की एकजुटता और समर्पित कार्यभाव ही समाज को विकास की धारा में बांधे रखती है।होली मिलन और अन्य कार्यक्रम के बहाने आप सभी एक दूसरे से मिलते है और एक दुसरे को समझते है।आप सभी का सामाजिक भवन बहुत ही जल्द तैयार होने वाला है।जिसके लिए आप सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे है।आपका समाज निरंतर आगे बढ़ता रहे यही मै भोले बाबा और माता कन्हाई परमेश्वरी से कामना करता हूं। इसके उपरांत समाज की ओर से मुख्य अतिथि को समाज के भवन निर्माण प्रक्रिया से जुड़ा हुआ पत्र सौंपा गया,जिस पर श्री भानु ने बहुत जल्द कार्यवाही कराने की बात कही।इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को विश्वास और समरसता का रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया और पर्व की खुशियां बांटी।इससे पूर्व आज सुबह सर्वसम्मति से समाज की महिला मंडल का मनोनयन हुआ।जिसमें अध्यक्ष सरोजनी नाग , कोषाध्यक्ष सीमा कहार और सचिव जया भोई चुनी गई।उन्होने समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पित होकर कार्य करते रहने का संदेश दिया। तीनो मनोनित महिला शक्तियों का मंचीय कार्यक्रम में स्वागत किया गया। अंत में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे सभी ने एकजुट होकर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मंच संचालन समाज के प्रचार प्रसारक मुकेश कश्यप और आभार प्रदर्शन खुबलाल नाग ने किया।

   कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष सोहन कश्यप, खुबलाल नाग, कोमेश्वर नाग, हृदय भूषण कहार, विजय भोई, संध्या कश्यप,सरोज कश्यप, रामकली नाग, रूखमणी कश्यप,गंगा भोई,निर्मला भोई, माया सैनिक,किरण कश्यप,महेंद्र कश्यप ,मनोहर लाल कश्यप , प्रकाश कश्यप,तुलाराम कलियारी, तेजराम घेवारिया,मोहन कश्यप,सरोजनी नाग,मुकेश कश्यप,सीमा कहार, जया भोई,चंदन कश्यप, नीरज कश्यप, राजेश कश्यप,दुर्गेश कश्यप,डॉली नाग, अनुराधा नाग,  माधुरी कश्यप,नीलम कश्यप,बबली कश्यप, गोल्डी कश्यप,माही कश्यप, चंचल भोई, पंकज भोई, मनोज भोई,पूर्णिमा भोई,लक्ष्मी भोई,पूजा भोई,भावना नाग , सूरज कश्यप ,ममता कश्यप,ओजस्वी कश्यप,सरला सैनिक, मनोज मानस,मुक्त भोई, केशर भोई,हनी भोई,काव्या भोई सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।