कुरूद में महाअष्टमी पर देवी मंदिरो में हवन-पूजन के साथ उमड़ी आस्था

कुरूद में महाअष्टमी पर देवी मंदिरो में हवन-पूजन के साथ उमड़ी आस्था

कुरूद. गुरुवार को महाअष्टमी पर नगर की आराध्य देवी मां चंडी , मां शीतला , जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में शुभ मुहूर्त के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि , गणमान्य जन सहित आमजन शामिल हुए और विधिवत पूजन में शामिल होकर माता रानी के सम्मुख परिवार एवं जनकल्याण की अर्जी लगाई। गुरुवार को सुबह जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में मंदिर के व्यवस्थापक गुरुमख सिंह होरा परिवार सहित शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के सम्मुख श्रेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की और श्री रामनवमी की बधाई दी। इसी तरह चंडी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन में शामिल हुए।मंदिर समिति के यूट्यूब चैनल के माध्यम से हवन का लाइव प्रसारण देखा गया। इसी तरह शीतला मंदिर में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए और विधिवत पूजा अनुष्ठान संपन्न हुआ।