कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन

 कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन 


कुरुद -स्थानीय काली मंदिर में तहसील ब्राह्मण सामाज के विप्र जनो ने होली मिलन समारोह किया। जहां एक को गुलाल लगा कर मिठाई खिलाकर बधाई दिये।इस दौरान होली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रोती, भूपेंद्र मिश्रा, जगजीवन मिश्रा, कुरुद तहसील ब्राह्मण सामाज अध्यक्ष कमलेश तिवारी, सचिव लक्ष्मी कांत द्विवेदी, आशीष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपसी सदभाव, प्रेम सहित सत्य व अहिंसा के जीत का प्रतीक होली त्यौहार हमारे देश में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। क्षैत्र वासियों को विप्र जनो ने बधाईयां दिये।इस अवसर पर हैग्रीव प्रसाद शर्मा, देवकांत द्विवेदी,  कमल शर्मा,नन्द कुमार पांडे ,महेश शर्मा, अशोक शर्मा,  रवि शर्मा,कोमल शुक्ला, नीरज शुक्ला,अनिल झा, प्रमोद दुबे,दुर्गेश द्विवेदी,मनुराज शर्मा, प्रकाश त्रिपाठी सहित अनेक विप्र जन उपस्थित थे।