धमतरी....शहर सहित क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टिकोण से 22 मार्च से प्रारंभ हुआ खेल पखवाड़ा में 3 अप्रैल से होने वाले क्रिकेट मैच हेतु जोर-जोर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसमें मिशन मैदान में मैदान को व्यवस्थित करने के साथ ही दर्शक ग्राउंड के अंदर न घुस पाये इसलिए चारों तरफ बेरी गेट्स तथा नई पिच का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार का खेलने में कोई परेशानी ना हो। इस पूरे आयोजन के संरक्षक तथा आयोजन धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने कहा है शहर की खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए क्रिकेट का आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आने वाले समय में साबित होने वाला है जिसके लिए प्रत्येक सुगम एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम लोग संकल्पबद्ध है। खेल मैदान के निरीक्षण के समय राजेन्द्र शर्मा, योगेश रायचुरा ,रघुवीर बघेल, शुभम इदनाणी विक्की ध्रुवंशी रिंकू रजक पंकज वटी अभिलेश धीवर अनिल पटेल मुकेश बघेल गेवन्द्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
