ग्रेसियस इंस्टिट्यूट में नर्सिंग ट्रेनिंग में नर्स का सेवा भाव एवं कर्तव्य का दीक्षांत समारोह एवं लैम्प लाइटिंगका आयोजन
अभनपुर:- ग्रैसियस इंस्टीट्यूट अभनपुर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ग्रेस कार्निवल 2026 के द्वितीय दिन ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के अंतर्गत लैंप लाइटिंग एवं दीक्षांत समारोह का शानदार आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर आशुतोष शुक्ला डायरेक्टर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूट ने किया मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केदारनाथ कश्यप, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़, माननीय श्री श्याम लाल धावडे,आईएएस, सचिव ग्राम उद्योग विभाग, सम्मानित अतिथि माननीय डॉ.हर्षित मिश्रा, निर्देशक एवं सलाहकार सुपर स्पेशिया, विशिष्ट अतिथि डॉ .पूनम मिश्रा वरिष्ठ परामर्शदाता, डॉक्टर अनुराग जैन जॉइंट सेक्रेटरी ग्रेसियस इंस्टीट्यूट , श्रीमती भारती शुक्ला सहसंचालक ग्रेसियस इंस्टीट्यूट की विशेष उपस्थित के बीच ग्रेस कार्निवल का प्रारंभ मां सरस्वती के मूर्ति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन अतिथियों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात राजगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति हुई। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर आशुतोष शुक्ला एवं डॉक्टर अनुराग जैन के द्वारा किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन डॉ.डी.कलई चिलवई , श्री विवेकानंद, प्राचार्य के द्वारा बताया गया। डॉ आशुतोष शुक्ला जी संचालक ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूट ने कहा कि एक नर्स एवं चिकित्सक को अपनी कार्य को महत्व देते हुए सबसे ऊपर उठकर कार्य करना होता है। मरीज के प्रति सेवा एवं समर्पण भाव होता है। माननीय श्री केदार कश्यप जी ने कहा कि लगभग आज यहां पर ध्यान रखें और आने वाले भविष्य में जब आप विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने जाएंगे तो वहां पर आप सेवाएं देंगे छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ तब हेल्थ की क्या स्थिति और आज क्या स्थिति है मैं मुझे याद है कि 2000 में लगभग एक या दो मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे और आज 16 से 17 मेडिकल कॉलेज हमारे पूरे प्रदेश में स्थापित हो चुके हैं जो हमारे लिए सौगात है ग्रेसियस कॉलेज आसपास के क्षेत्र के लिए वरदान है इसलिए आप अपनी सेवा और कर्तव्यों का निर्वहन हृदय से करेंगे। और अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएंगे। तत्पश्चात डॉक्टर अनुराग जैन जी के द्वारा माननीय श्री केदार कश्यप जी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। अतिथि माननीय डॉ .हर्षित मिश्रा जी ने कहा कि विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जब भी कोई एक बीमार व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो उसका अगर किसी से सबसे गरीबी संबंध बनता है तो वह नसों से होता है नर्स जिस भाव से काम करती है निष्ठा के साथ सेवा करती है समय पर दवाई देना उनके हेल्थ का न्यूट्रिशन का ध्यान रखना रात में सेवा देना यह गर्व की बात है। माननीय श्री श्याम लाल थावडे ने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन में जो कॉलेज लाइफ होता है वह उसके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और श्रेष्ठ समय होता है जब आप अपने करियर के लिए दिशा और दक्षता करते हैं इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है कॉलेज प्रबंधन की जो विशेष कार्य ग्रेसियस संस्थान बखूबी निभा रहा है। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा नर्सिंग एवं फार्मेसी के प्रतिभावान छात्रों को सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह, मेडल से सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त डॉ.रिया तिवारी , प्राचार्य के द्वारा किया गया। इसके पश्चात डॉ.गीतांजलि मानिकपुरी नर्सिंग ने लैंप लाइटिंग करने से पहले शपथ करवाया कि हम अपने कर्तव्यों का पालन पूरे ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे हम सब मिलकर इस पवित्र पेसे का सम्मान बनाए रखेंगे और अपने कर्मों से ऊंचाइयों तक पहुंच सके और सेवा की गरिमा बनाए रखें। नर्सिंग के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों के द्वारा शपथ लेते हुए बड़े मनमोहन तरीके से लैंप लाइटिंग की प्रस्तुति की गई। सामान्य अतिथियों के द्वारा सभी विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके सेवा भाव को सम्मानित किया। अंत में नर्सिंग के प्रतिभावान विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर आशुतोष शुक्ला श्रीमती भारती शुक्ला एवं अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से अवार्ड किया गया। अवार्ड के पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सफल कार्यक्रम का समापन हुआ। इस ग्रेस कार्निवल में अनेक विद्वान, शिक्षाविद, अभिभावक व प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही ।



