केसीपीएस कुरूद में एक दिवसीय टीचर ट्रेनिंग का आयोजन
कुरूद. शुक्रवार को कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में एमबीड़ी ऑफ पब्लिकेशन द्वारा एक दिवसीय टीचिंग ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य ट्रेनर आदित्य विक्रम शर्मा द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को क्लास रूम को बेहतर बनाने , लर्निंग स्किल को मजबूत करने और बच्चों के मानसिक स्तर को प्रभावशाली रूप देने के लिए आवश्यक सुझाव और जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में एकेडिमिक ट्रेनर श्री शर्मा ने सभी शिक्षकों को उनके फेवरेट टीचर के बारे में पूछते हुए उनकी विशेषताओं को जानने का प्रयास किया । इसके उपरांत टीचर्स का ग्रुप बनाकर उन्हें एक्टिविटी के माध्यम से चित्र द्वारा स्टोरी मेकिंग और उसके भाव प्रस्तुतिकरण पर कार्य संपन्न किया।इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के दौरान क्लास रूप के वातावरण को बेहतर बनाने सुझाव दिए गए।श्री शर्मा ने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों की रुचि को जानने, उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने और उनकी रचनात्मकता को विकसित करने की बात पर जोर दिया गया।इस ट्रेनिंग सत्र के माध्यम से सभी बच्चों विशेषकर छोटी कक्षाओं के बच्चों में सुधार लाने पर कार्य करने की बात कही। प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए मुख्य ट्रेनर आदित्य विक्रम शर्मा और सहयोगियों की सराहना की और पूरे विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान समस्त शिक्षक -शिक्षिकाए शामिल हुए।

