कुरूद में धूमधाम के साथ मनाया गया समरसता और भाईचारे का पर्व ईद
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद- रमज़ान का पूरा महीना रोजे और इबादत में गुजार मुस्लिम भाइयों ने मोहब्बत और भाईचारें का पर्व ईद हिन्दू भाइयों से गले मिलकर मनाया। दोनों प्रमुख सियासी दल के नेता ईदगाह में बैठ दोनों समाज के लोगो ने एक साथ बैठकर मिठी सेवाईयों का लुत्फ उठाया। शनिवार सुबह ईदगाह मैदान में हाफिज शेख अमानुल्लाह कादरी ने मुस्लिम भाईयों को बताया कि इस्लाम अमन का पैगाम देने वाला मजहब है, इसके मानने वाले रमजान में पुरी शिद्दत के साथ रोजे और नमाज़ अदा करते हैं। उन्होंने ईदुल फितर की सामुहिक नमाज अदा कराई। बाद नमाज सलातो सलाम का नजराना पेश कर रब से कुरुद, छत्तीसगढ़, भारत सहित पूरे कायनात में अमनों सकुन की दुआ मांगी गई। नुरानी यंग वेलफेयर कमेटी की ओर से सभी को सेवाइयां खिलाई गई। तत्पश्चात सब ने कब्रस्तान एवं मजार जाकर मरहुमीन के हक़ में फातेहा पढ़ी। इसके पूर्व 30 वें रमज़ान को मस्जिद में दस दिनों तक ऐतेकाफ में बैठे ताहीर रज़ा का समाज प्रमुख अय्युब ख़ान, गफ्फार हलारी, मोज्जम शाहबुद्दीन, ज़माल रिज़वी, शेख़ जमील, इस्लाम रज़ा आदि ने गुलपोशी के साथ इस्तेकबाल किया। ज्ञात हो कि रमजान के महिने में पुरे तीस दिन मस्जिद हाॅल में रोजा इफ्तार एवं खाने का इंतजाम समाज के लोगों द्वारा किया गया। रात में विशेष नमाज तरावीह में कलाम पाक की तिलावत की गई। शबे कद्र की रात हुईं तकरीर में मौलाना कादरी ने रमजान की फजीलत बयां करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की बात कही । एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ अभियान के तहत आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सलामत अशरफी ने ईद के मौके पर बच्चों को कलम और टॉफी भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक अजय चन्द्राकर ने आधुनिक संचार माध्यम के सहारे ईद की बधाई दी। जबकि उनके प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला, पार्षद मनीष साहू, आशीष शर्मा आदि ने ईदगाह में मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर की ओर से बधाई संदेश लेकर समाज के बीच पहुंचे उनके प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने बताया कि जल्द ही मुस्लिम कब्रिस्तान में सीसी रोड़ और सौंंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने नगर में गंगा जमुना तहजीब और आपसी भाईचारे के शानदार परम्परा को अक्षुण बनाये रखने में सभी समुदाय के भागीदारी की प्रसंशा करते हुए प्रथम नागरिक की ओर से पर्व की शुभकामनायें दी। इस मौके पर हाजी सै.हसन अली, सुलेमान हलारी, शेख बब्बू, हकीम खान, लतीफ उस्मानी, जिकर भाई, मोज्जम शाहबुद्दीन भाई, कासम अली, जमाल रिजवी, सफी खान, अहमद भाई, मो.युसूफ, इमरान बेग, इसहाक खां, शेख युनूस, शाहबुद्दीन, अशरफ अली, मेहबूब भाई, अख्तर खान, सरफराज शेख़, रिजवान रिजवी, फ़ैज़ खान, सलिम गोरी, अरशद, फरजान, अरमान कुरैशी, सुहैल, जाहिद शेख,अनीश, फिरोज खान आदि मौजूद थे।

.jpg)



