दिव्यांग बोर्ड का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा एंटी करप्शन टीम की मथुरा में कार्रवाई से मची खलबली

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर दिव्यांग वि



भाग में तैनात बाबू शशिकांत वर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी बाबू को करीब 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय ट्रैप कार्रवाई के तहत पकड़ा गया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान सीएमओ कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

         सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी एंटी-करप्शन कार्रवाई बताई जा रही है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और रिश्वतखोरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की जांच जारी है और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।            बताया जा रहा है कि दिव्यांग से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी, जिसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

पत्रकार: स्वाती वर्मा 

ब्यूरो लखनऊ

टॉप भारत