कुरूद में चैत्र नवरात्रि पर मनोकामना ज्योति से उमड़ी आस्था

कुरूद में चैत्र नवरात्रि पर मनोकामना ज्योति से उमड़ी आस्था


मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. नगर में चैत्र नवरात्रि का उल्लास चरम पर है।  माता के भुवन में भक्तो ने पूरी आस्था भक्ति के साथ जगतजननी माता के सम्मुख शीश नवाते हुए परिवार की खुशहाली की कामना की है। पूरे नगर में इस पर्व को लेकर उल्लास छाया हुआ है।भक्ति की अविरल धारा से सजे माता के भुवन शान्ति और समरसता प्रदान कर रहे है।मिली जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस बार मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर आस्था प्रकट की गई है। कुरूद चंडी मंदिर में 765,जय महाकाली छत्तीसगढ़ मंदिर में घी ज्योति 43 और तेल ज्योति 508, शीतला मंदिर चंडीपारा में 51, शीतला मंदिर पचरीपारा में 31 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया गया है।शाम होते ही माता रानी के भुवन में भक्तों का सैलाब उमड़ता है।वही जस सेवा गीतों की मधुर ध्वनि से वातावरण में मोहकता छा जाती है।















इसी तरह कुरूद में जय महाकाली छत्तीसगढ़ मंदिर में प्रतिवर्ष लगने वाले भव्य मेले का उल्लास अपने चरम पर है। विगत दिनों लोगों की भीड़ काफी रही और अंतिम दिवस तक यही उल्लास बने रहने की संभावना है।आकर्षक झूले और मीना बाजार सबका ध्यान खींच रहे है।
       मेले में इस बार आकर्षक मीना बाजार, जल परी, भूत बंगला, ऑक्टोपस झूला, टोरा-टोरा झूला, हवाई झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेकडांस झूला, मिक्की माउस, टाइटैनिक, रेंजर झूला, बेबी झूला, ट्रेन सालंबो झूला, मौत का कुआं, मोटर बोट, मोटरसाइकिल धूम और स्कॉर्पियो धूम जैसे रोमांचक साधन शामिल हैं। वहीं विभिन्न राज्यों से आई सुसज्जित दुकानें और मीना बाजार मेले की रौनक को और बढ़ा रहे हैं।






















        
         



                

                        मुकेश कश्यप की रिपोर्ट