कुरूद में चैत्र नवरात्रि पर मेले का हुआ आगाज , मनमोहक झूले और मीना बाजार बना आकर्षण
मुकेश कश्यप
कुरूद में चैत्र नवरात्रि पर मेले में मनमोहक झूले और मीना बाजार बने आकर्षण का केंद्र
कुरूद. चैत्र नवरात्रि पर कुरूद में प्रतिवर्ष लगने वाले भव्य मेले का रविवार संध्या को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस बार मेले मे एक अलग ही रौनकता देखने को मिलने रही है। आकर्षक झूले और मीना बाजार सबका ध्यान खींच रहे है। विगत तीन दशक से कुरूद में आयोजित हो रहे इस मेले की पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान मानी गई है। जहां क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग मेले का आनंद लेते है। इस बार जलपरी शो सहित आकर्षक वस्तुओं से सजा मीना बाजार की एक अलग ही विशेषता होने वाली है।
सोमवार को पंचमी के अवसर पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में शाम होते ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगता है। माता के चरणों में श्रद्धा भाव के साथ परिवार और जनकल्याण की अर्जी लगाकर लोग इस पर्व के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे है।
इस बार आकर्षक मीना बाजार, जल परी, भूत बंगला, ऑक्टोपस झूला, टोरा-टोरा झूला, हवाई झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेकडांस झूला, मिक्की माउस, टाइटैनिक, रेंजर झूला, बेबी झूला, ट्रेन सालंबो झूला, मौत का कुआं, मोटर बोट, मोटरसाइकिल धूम और स्कॉर्पियो धूम जैसे रोमांचक साधन शामिल हैं। वहीं विभिन्न राज्यों से आई सुसज्जित दुकानें और मीना बाजार मेले की रौनक को और बढ़ा रहे हैं।
नगर में विराजित देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति से समूचा वातावरण माता की जससेवा की सुरुभी से महक उठा है। नगर की आराध्य देवी मां चंडी , जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर , मां शीतला मंदिर में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर भक्त अपनी आस्था प्रकट कर रहे है। जगदम्बा भवानी के भुवन में जस सेवा की अविरल धारा महकने लगी। चारों ओर जससेवा और आदिशक्ति मां भवानी की जयकार से मन में शांति और शीतलता का वातावरण बना हुआ है। भक्त गण पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ इस पावन पुनीत पर्व में डूबकर पुण्य के भागी बन रहे है।
