नगर पालिका कुरूद में पी.आई.सी. बैठक में बनी विभिन्न रूपरेखा
कुरूद. नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष कक्ष में नगरपालिका का सातवाँ पी.आई.सी. बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता मे आहुत किया गया, बैठक में श्रीमती ज्योति के द्वारा 11 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डा में मुख्यरूप से नगर के प्रत्येक वार्डो में विभिन्न रोड, नाली, मरम्मत कार्य, पानी, बिजली सहित मूलभूत कार्य लगभग दो करोड़ से अधिक राशि के निविदा को स्वीकृति प्रदान किया गया, साथ ही घोषणानुसार केनाल रोड कुरूद में चन्द्राकर भवन के सामने आदमकद छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा एवं चौक सौन्दर्यीकरण, तहसील कार्यालय के बाजू मे सुभाष चन्द्र बोस चौक सौंदर्यीकरण एवं नेताजी के पूराने मूर्ति को बदलकर आदमकद आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने सर्व सम्मति से निर्णय किया गया, उसी प्रकार ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने पेयजल हेतु बोरखनन कार्य, छोटा पानी टंकी निर्माण सहित आवश्यक पेयजल कार्यों के लिए निर्णय लिया गया।नगर को सुंदर बनाने एवं व्यवस्थित कुरूद बनाने संबंधी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्वीकृति अध्यक्ष महोदया सहित सभी सभापतिगण बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किया गया। उन्होंने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कुरूद नगर में विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हम सब तेज गति से काम करते रहेंगे।बैठक में विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापतियों में उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सलाहकार समिति के सदस्यगण कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता जी, इंजीनियर साहु जी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
