कुरूद में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में जले आस्था के ज्योत

कुरूद में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में जले आस्था के ज्योत 

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस कुरूद नगर में विराजित देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित होने के साथ शक्ति की उपासना का पावन पर्व प्रारंभ हुआ। गुरुवार को नगर की आराध्य देवी मां चंडी , जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर , मां शीतला मंदिर में शुभ मुहूर्त में नगर के गणमान्य और वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया। आज प्रथम दिवस माता रानी के दर्शन के लिए भक्त गण उमड़े। इसके साथ ही जगदम्बा भवानी के भुवन में जस सेवा की अविरल धारा महकने लगी।इसके साथ ही चारों ओर जससेवा और आदिशक्ति मां भवानी की जयकार से मन में शांति और शीतलता का वातावरण बना हुआ है। भक्त गण पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ इस पावन पुनीत पर्व में डूबकर पुण्य के भागी बन रहे है। इसी तरह जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में मेले का आयोजन होने जा रहा है।जिसकी तैयारी जारी है।विदित है कि शैलपुत्री देवी दुर्गा के नौ रूप में पहले स्वरूप में जानी जाती हैं।यही नवदुर्गाओं में दुर्गा माता का प्रथम रूप हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा।नवरात्र-पूजन में प्रथम दिवस इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है। 









                    
                      मुकेश कश्यप की रिपोर्ट