सिविल अस्पताल कुरुद में मनाया गया विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

सिविल अस्पताल कुरुद में मनाया गया विश्व ग्लूकोमा सप्ताह 

कुरूद. सिविल अस्पताल कुरुद में कलेक्टर वह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में एवं जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी वह खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमराज देवांगन के मार्गदर्शन में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया गया।इस दौरान विकासखंड नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ.क्षितिज साहू ने बताया कि आँखों पर दबाव पढ़ने की वजह से ऑप्टिक नर्व को नुक़सान पहुँचता है जिसकी वजह से धीरे धीरे आँखों को रोशनी कम होने लगता है इस स्थिति को ग्लूकोमा या काला मोतियाबिंद कहा जाता है इनके लक्षण सिर में दर्द बार बार चश्मे का नंबर बदलना दृष्टि का दायरा सिकोड़ना 40 वर्ष की उम्र में इस बीमारी के होने की संभावना अधिक होती है परिवार में ग्लूकोमा होने आँखों में चोट लगने तथा ब्लडप्रेशर वाले मरीज़ों की संभावना अधिक रहती है एक बार यदि आँखों का आप्टिक नर्व (नस) सूख जाने  के बाद कोई उपचार नहीं होता। इस अवसर पर संस्था के डॉक्टर JP दीवान ,डॉ. शीला रानी देवांगन डॉ. बिंदिया साहू BPM ,रोहित पांडे, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण टंडन सहित समस्त स्टाफ़ नर्स वह समझ सिविल अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।