कुरूद में होली को आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण में मनाने प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक

कुरूद में होली को आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण में मनाने प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक



कुरूद -  नगर में रंगो के त्योहार होली को आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण में मनाने रविवार को प्रशासन ने शांति समिति की बैठक ली। एसडीओपी रागनी मिश्रा ने स्पष्ट एवं तल्ख शब्दों में कहा कि रंग में भंग डालने वाले गुंडा बदमाशों की खैर नहीं होगी। बगैर किसी की सुने हम सख्त कार्यवाही करेंगे। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने अपना सुझाव देते हुए अवैध शराब की बिक्री रोकने, मनचले व स्टंटबाज बाइकर्स, तीन सवारों, हुड़दंगियों पर लगाम लगाने सहित विभिन्न विषयों पर ध्यानाकृष्ट कराया।रविवार को जनपद पंचायत के सभागार में आहूत शांति समिति बैठक में एसडीओपी रागनी मिश्रा ने रंगों की त्यौहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की। विद्युत तार के नीचे होलिका दहन नहीं करने, केमिकल युक्त रंगों तथा मुखौटों का उपयोग ना करने, जबरदस्ती किसी पर रंग गुलाल न लगाने, किसी के धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते एवं हुए पर्व मनाने कहा। ताकि नगर क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव बनी रहे। एसडीओपी रागनी मिश्रा ने स्पष्ट एवं तल्ख शब्दों में कहा कि कोई भी हो होली त्यौहार के रंग में भंग डालने वाले गुंडा बदमाशों, बटनचियों, अवैध कारोबारियों को नहीं बक्शा जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवैध शराब, नशीली गोलियों के सौदागरों के साथ उसका सेवन करने टेक वाले लोगों, नवयुवकों पर सख्त रोक क लगाने तथा मनचले, स्टंटबाज टेक बाइकर्स हुड़दंगियों पर सख्त कार्यवाई से करने का सुझाव दिया। इसके अलावा नगर प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिसगस्त की तगड़ी व्यवस्था करने की मांग की। कानफोडू डीजे, भोंपू, मुखौटे,  गांजा, भांग आदि नशीले पदार्थों पर वि प्रतिबंध लगाने अपना सुझाव दिया। टीआई चंद्रकांत साहू ने कानून की व्यवस्था बनाए रखने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, तहसीलदार सूरज बसोर, कविता चंद्राकर, अयूब खान, सिन्हा, सुनील चंद्राकर, लक्ष्मीकांत दिवेदी, मालक राम साहू, रमेश यादव,  योगेंद ध्रुव, रवि प्रकाश मानिकपुरी, सीतेश सिन्हा, टूकेश साहू, रंजीत हुन् साहू, संतोष कोमरा एएसआई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य  नागरिक एवं बिजली, स्वास्थ्य, सहित नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।